देश दुनिया वॉच

जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंध समिति में वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी मनोनीत

Share this

रायपुर: जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) रायपुर की प्रबंध समिति में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंध समिति में सदस्य मनोनयन के लिए कलेक्टर कार्यालय द्वारा जनप्रतिनिधियों से नाम आमंत्रित किए गए थे। इस क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष तिवारी के नाम का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रबंध समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

 

श्री संतोष तिवारी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते आ रहे हैं। जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंध समिति जिले में खनिज न्यास निधि से संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं सुझाव देने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती है। ऐसे में श्री संतोष तिवारी के अनुभव का लाभ जिले के विकास कार्यों में मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

 

श्री संतोष तिवारी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री तिवारी अपने अनुभव एवं जनसेवा की भावना के साथ इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *