CRIME NEWS : रामगढ़: झारखंड के गिरिडीह जिले में हत्या की सनसनी खबर सामने आई है। दरअसल , जमीन विवाद में पदस्थापित सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या कर दी गई है। म वारदात मांडू थाना क्षेत्र के बालसगरा गांव में हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल हूल दिवस (30 जून) के अवकाश पर अपने पैतृक गांव बालसगरा आए हुए थे। मंगलवार सुबह वह एक जमीन पर पहुंचे, जहां पहले से चल रहे भूमि विवाद को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उन पर पत्थरों से हमला किया गया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मांडू थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस मामले में रामगढ़ पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।

