देश दुनिया वॉच

व्यापारियों के बीच पहुंचा CAIT, डूमरतराई मंडी के विकास के लिए सौंपा गया मांग-पत्र

Share this

रायपुर: देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि रायपुर व्यापारियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने, बाजारों की आवश्यकताओं को जानने तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर बाजार की समस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

 

बैठक के दौरान डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रेम पाहुजा ने व्यापारियों की ओर से CAIT के प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया साथ ही चर्चा के पश्चात कैट को एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में डूमरतराई बाजार तक नियमित सिटी बस सेवा प्रारंभ करने, बाजार आने वाले प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट एवं नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट संचालन हेतु उपयुक्त एवं सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने तथा ट्रेड लाइसेंस संबंधी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुखता से रखी गई।

 

व्यापारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट संचालन के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होने से व्यापारिक गतिविधियाँ अधिक व्यवस्थित होंगी तथा शहर के यातायात दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

 

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि “व्यापारी संवाद केवल चर्चा नहीं, बल्कि समाधान तक पहुँचने का सशक्त माध्यम है। व्यापारियों के सुझाव ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रदेश के विभिन्न बाजारों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष सकारात्मक एवं प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। हमारा उद्देश्य व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यापार के लिए अधिक अनुकूल वातावरण तैयार करना है।”

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि CAIT का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान प्रदेश के व्यापारिक संगठनों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जिससे स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान एवं व्यापारिक विकास के लिए प्रभावी पहल संभव हो सके।

 

डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रेम पाहुजा ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी होने के बावजूद डूमरतराई बाजार आज भी अनेक मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि CAIT व्यापारियों द्वारा उठाए गए विषयों को संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुँचाकर उनके सकारात्मक समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, बाजार की आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। सभी व्यापारियों ने “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक हितों के संरक्षण एवं बाजार विकास की दिशा में एक सार्थक एवं दूरदर्शी पहल बताया।

 

कार्यक्रम में CAIT एवं डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, राम मंधान, जयराम कुकरेजा, हरीश दरयानी, प्रेम पोहुजा, प्रकाश दरयानी, पवन अलवा, महेश चंदवानी, गोविंद माहेश्वरी, हरीश नरसिहानी, राम बजाज, विशाल पोपटानी, दिलीप केवलानी, बलराम रोहरा, जय खुराना, दीपक पोपटानी, राजकुमार मंगतानी, त्रिलोक संगतानी, रवि मेंघानी, कुशल रोहरा, राकेश साहू, नरेश चैबे, संस्कार रहेजा एवं राजकुमार कुकरेजा सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

 

“व्यापारियों के बीच, व्यापारियों की बात”

 

इसी संकल्प के साथ संचालित ब्।प्ज् व्यापारी संवाद अभियान प्रदेश के विभिन्न बाजारों तक पहुँचकर व्यापारियों और संगठन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग का मजबूत सेतु बन रहा है तथा व्यापारिक हितों के संरक्षण, बाजारों के विकास और सशक्त व्यापारी नेतृत्व के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *