BREAKING CG NEWS

CG NEWS: शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी! स्कूल के अंदर शिक्षक ने गटका शराब

Share this

CG NEWS: कबीरधाम। जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि शिक्षक सुरेश कुमार नेताम को स्कूल परिसर में शराब पीते हुए देखा गया। गौरतलब है कि, शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधि ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार लापरवाही के मामलों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से जिला शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही भी कटघरे में है।

वहीं 22 जून को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त की है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अब तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *