BREAKING CG NEWS

CG CONGRESS NEWS: एक साथ 450 ग्रामीण कांग्रेस में शामिल

Share this

CG CONGRESS NEWS: दंतेवाड़ा। बस्तर अंचल के जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत फूलपाड़ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा। क्षेत्र के विकास कार्यों की कथित उपेक्षा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए 450 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया। फूलपाड़ में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान इन सभी ग्रामीणों ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

ग्रामीणों को कांग्रेस में शामिल करने के लिए फूलपाड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा, पीसीसी सदस्य व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंकर कुंजाम और आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह ताती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नवप्रवेशी ग्रामीणों औरR1 का कार्यकर्ताओं का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। नेताओं ने सभी को पार्टी का आधिकारिक गमछा पहनाकर बकायदा दल में प्रवेश कराया और उन्हें कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा से अवगत कराया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *