CID BIG ACTION: कोलकाता। कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को सीआईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से सटे तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पहुंची। सीआईडी के साथ पुलिस और केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद थे। हालांकि, जांच दल को शुरू में कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया और लगभग एक घंटे तक तृणमूल नेताओं तथा अधिकारियों के बीच बहस होती रही।
ममता की बढीं मुश्किलें
तृणमूल के पूर्व सांसद और पार्टी कोषाध्यक्ष शुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी दिल्ली में हैं। उनकी अनुपस्थिति में वह कार्यालय की देखरेख कर रहे हैं, इसलिए बिना उनकी अनुमति सीआइडी को अंदर नहीं जाने दे सकते।
दूसरी ओर, सीआइडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने आए हैं और इसके लिए नोटिस भी साथ लाए हैं। काफी देर तक चली बातचीत और विवाद के बाद शाम करीब चार बजे सीआइडी की टीम कार्यालय के भीतर प्रवेश कर सकी।

