BREAKING CG NEWS

UPSC Prelims 2026 Today: कड़ी सुरक्षा में हजारों अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

Share this

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित हो रही है। छत्तीसगढ़ के दो जिलों रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 8,449 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह भी पढ़े यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को भोपाल के 36 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में शहर के कुल 12,091 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

जारी सूची के अनुसार, परीक्षा केंद्र शहर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों में बनाए गए हैं। अधिकांश केंद्रों पर 288 से 384 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि कुछ बड़े केंद्रों पर यह संख्या 480 से 576 तक रहेगी। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, एमएलबी गर्ल्स कॉलेज, सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज, कोपल कॉलेज, मित्तल इंस्टीट्यूट और केएनपी कॉलेज शामिल हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *