BREAKING CG NEWS

CG Suicide News: इंद्रावती नदी में कूदकर युवक ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

Share this

CG Suicide News: जगदलपुर। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने इंद्रावती नदी पर बने नारायणपाल पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

 

मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस और स्थानीय नाविकों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोहंडीगुड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *