देश दुनिया वॉच

RAIPUR NEWS: रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

Share this

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी के शंकर नगर में सुबह-सुबह बवाल मच गया । दरअसल। शंकर नगर जब क्षेत्र में स्थित एक होर्डिंग में युवती चढ़ गई. करीब 40 मिनट तक होर्डिंग में चढ़ी रही युवती को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा.

 

पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां होर्डिंग में चढ़ी युवती को उतारने में के लिए करीब 35 फिट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई. इसके अलावा नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई. पूरे वाकये के दौरान व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात रही. देखने से युवती दिमागी तौर पर कमजोर नजर आ रही थी

 

युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई है. जहां उससे पूछताछ की न रही है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *