पिथौरा। शहीद भगत सिंह खेल मैदान पिथौरा में मॉर्निंग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित श्री गोविंद कमला गौ धाम कप के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने की।विशेष अतिथियों के रूप में युवा मोर्चा शासकीय स्वाध्याय मंडल के प्रदेश सह-संयोजक ब्रह्मानंद पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, जिला मंत्री ईशांत शर्मा, जिला सह-कोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल, विकास बघेल एवं पवन अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेमराज इलेवन व सागर इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें सागर इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राहुल टिकरिया ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया मिशन जैसे विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही हैं, जिससे खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वप्निल तिवारी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन पिथौरा को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं। जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति की दिनचर्या में खेल का विशेष स्थान होना चाहिए और सभी को इसे अपनाना चाहिए।जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं के लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। टूर्नामेंट के आयोजक एवं जिला युवा मोर्चा के खेल एवं युवा प्रमुख सौरभ अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के खिलाड़ियों को निखार कर उन्हें प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर श्रेयांश श्रीवास्तव, तुसार बंसल, अंशु सिन्हा, भोजराज डड़सेना, दिनेश खालसा, सैलू कोसरिया, दिनेश सिन्हा, तुसार राजपूत, अविनाश पटेल, राहुल यादव, शुभम तिवारी, डिगेश पटेल, मुक्कू सेन, राजगोपालन रौतिया, रामेश्वर धुरुव, समीर मिरी एवं अनिल सेन सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

