BREAKING CG NEWS

चलती फ्लाइट से कूदा यात्री! मचा हड़कंप…

Share this

नई दिल्ली। आज सुबह शारजाह से चेन्नई जाने वाली एयर अरेबिया की एक फ्लाइट में सवार यात्रियों को उस समय जबरदस्त झटका लगा, जब चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एक पुरुष यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा खोला और बाहर कूद गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना लैंडिंग के तुरंत बाद हुई जब एयरक्राफ्ट मेन रनवे से निकल चुका था और पूरी तरह रुकने से पहले टैक्सीवे पर धीरे-धीरे चल रहा था। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में घबराहट फैल गई और तुरंत सिक्योरिटी टीम ने कार्रवाई की।

‘चलती फ्लाइट से कूद गया यात्री’

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, जब वह बाहर कूदा तब भी विमान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इसमें किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ और न ही विमान को कोई क्षति पहुंची।” अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह घटना मेन रनवे पर नहीं हुई थी।

यात्री की थी तबियत खराब

हवाई अड्डा अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यात्रा के दौरान यात्री की तबीयत खराब हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया, ‘उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था और माना जा रहा है कि उसने विमान में दो बार उल्टी भी की।’ अधिकारी ने यह भी संकेत दिया कि हो सकता है कि इस शारीरिक स्थिति वजह से ही यात्री ने यह कदम उठाया।

यात्री गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद पायलट ने ग्राउंड सिक्योरिटी को अलर्ट कर दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिसे आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस घटना के कारण हवाई अड्डे का कामकाज कुछ समय के लिए बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर सुबह 03:23 बजे से 04:23 बजे के बीच मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया था और इस दौरान उड़ानों को दूसरे रनवे पर भेज दिया गया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *