BREAKING CG NEWS

CG NEWS: जनगणना सर्वे करने पहुंचे शिक्षक से मारपीट, जान, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज …

Share this

CG NEWS:  बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जनगणना कार्य के दौरान शिक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बिल्हा ब्लॉक के ग्राम घोघरा में जनगणना की जानकारी लेने पहुंचे शिक्षक के साथ एक नहीं, तीन बार मारपीट की गई. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई. शिक्षक ने बिल्हा थाने में मारपीट के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 10 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा जनगणना ड्यूटी करने ग्राम घोघरा गए थे. इसी दौरान गांव के मकान नंबर 141 में राम करेस चतुर्वेदी के घर के पास गांव के ही निर्मल सतनामी मौके पहुंचा और शिक्षक के साथ तुम यहां क्या कर रहे हो कहते हुए शिक्षक के साथ मारपीट करने लगा. शिक्षक ने तहसीलदार द्वारा जारी आईडी कार्ड भी दिखाया, तो निर्मल ने कहा कि ऐसे कई कार्ड बन जाते है और फिर से मारपीट की. इससे घबरा कर शिक्षक पंचायत भवन पहुंचा. वहां सरपंच को पूरे घटना की जानकारी दे रहा था. उसके बाद भी आरोपी युवक, शिक्षक की एक ना सुनते हुए उसका आईडी कार्ड,और शर्ट को फाड़ दिया. वहां मौजूद अन्य लोगो ने बीच बचाव किया. जिसके बाद शिक्षक दगौरी जाने निकला जिसका आरोपी ने रंजिश पूर्व चुराघाट तक पीछा किया. इस घटना के बाद से शिक्षक भयभीत है. उसने घटना की जानकारी प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारियों को दी. जहां से उसे पुलिस में अपराध दर्ज कराने के निर्देश दिए गए.

जनगणना कार्य में लगे शिक्षक के साथ मारपीट की रिपोर्ट बिल्हा थाने में दर्ज कराई गई. शिक्षक नेतराम पैकरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी निर्मल सतनामी के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 221, 121 (1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. अभी तक आरोपी निर्मल पुलिस की पकड़ से बाहर है. उसको गिरफ्तार नहीं किया गया है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *