रायपुर । राजधानी रायपुर के शैलेंद्र नगर में श्री रामदेव मोटर्स का भव्य शुभारंभ हुआ। श्री रामदेव मोटर्स के प्रोप्राइटर भावेश बरडिया ने बताया कि हमारे यहां पुरानी कारों की खरीदी बिक्री के साथ पुरानी कारों के लिए फाइनेंस और बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा हम अन्य सेवाएं भी प्रदान करते हैं जैसे कि आवासीय और व्यावसायिक सोलर पैनल। आगामी दिनों में हम जल्द ही कार सर्विसेज शुरू करने वाले हैं जैसे फोम वॉश, कार डिटेलिंग और घर पर ही इंटीरियर व एक्सटीरियर सफाई।
अगले महीने से ग्राहकों को घरेलू सेवाएं भी दी जाएंगी जैसे सोफा ड्राई क्लीनिंग, कारपेट क्लीनिंग, एसी सर्विसिंग। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार के सेवाएं उपलब्ध कराना है जो गुणवत्तापूर्ण, भरोसेमंद और किफायती हो।

