CG NEWS

छत्तीसगढ़ भीम आर्मी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू, बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे

Share this

रायपुर । छत्तीसगढ़ भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को विशाल रूप देने सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जिसकी शुरुआत न्यायधानी बिलासपुर से की गई है।

पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी श्री मनोज बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बसंत विहार कॉलोनी में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी के विचार से प्रभावित होकर भारी संख्या में लगभग 800 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पार्टी के स्थानीय नेतृत्व का संपूर्ण नियंत्रण और निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए जो भीम आर्मी पार्टी में है, यहां के फैसले यहीं के नेतृत्व द्वारा लिए जाते हैं जिससे छत्तीसगढ़ के विकास में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *