प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

माओवादियों के आश्रय स्थल पर सुरक्षाबल के जवानों ने खोला नवीन कैंप, नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद

Share this

नारायणपुर।नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी की 38वीं बटालियन ने माओवादियों के शीर्ष नेताओं के आश्रय स्थल माने जाने वाले ग्राम आदेर में नया सुरक्षा और जन सुविधा कैंप स्थापित किया है। यह कैंप नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में खोला गया है

बताया गया कि, नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2025 में 11 वाँ कैंप है। जहां पहुंचने में जवानों को  कठिनाई होती थी। इस कैंप के खुलने से स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। वहीं अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाके में नवीन कैंप खोल विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। जैसे कि सड़क निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

इस कैंप का उद्देश्य नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है। इस नवीन कैंप के खुलने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। साथ ही, नक्सल विरोधी अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *