रायपुर वॉच

प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संयुक्त प्रकोष्ठ की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने लोकसभा के लिए तैयार होकर कमर कसने को कहा

Share this

प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संयुक्त प्रकोष्ठ की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने लोकसभा के लिए तैयार होकर कमर कसने को कहा

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री माननीय अजय जामवाल ने एक और एक 11 सीट जीतने, हर बूथ में 370 से अधिक मतदान बढ़ाना और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के संदेश को हर लाभार्थी तक पहुंचाने की बात कही।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने दीवार लेखन, लाभार्थी संपर्क, संकल्प पत्र सुझाव और कार्यकर्ताओं को 11-11 घरों में जाकर भाजपा का झंडा लगाने का आह्वान किया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने बीजेपी को क्यों जीतना चाहिए, इसकी बात बताई। बैठक में विभिन्न लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रोहरा, रामजी भारती , विमल चोपड़ा ,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना सहित भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर बिलासपुर से व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मुरारका सम्मिलित हुए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *