प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर, अभिनंदन एवं सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल, देंखे लाइव….

Share this

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में आयोजित अंशकालीन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां ढोल बाजे एवं पारंपरिक करमा नृत्य से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

जशपुर जिले के कांसाबेल के टांगरगांव मिनी स्टेडियम में स्वागत और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए यहां बड़ी संख्या में स्कूल कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, लघु वनोपज सहकारी संघ, आंगनबाड़ी सहायिका संघ, रसोईया संघ, और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद हैं।

https://twitter.com/i/broadcasts/1kvKpvZEojOJE

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *