देश दुनिया वॉच

नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म…भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

Share this

राजस्थान: राजस्थान में नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है. दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद नाम तय कर लिया है. भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था. आज दोपहर तीनों नेता जयपुर पहुंचे, विधायकों संग बैठक की. आज दोपहर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन टू वन मीटिंग की थी. उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ सिंह से फोन पर बात की थी.

बताते चलें कि राजस्थान का रण जीतने के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि सीएम किसे चुना जाए. लेकिन सीएम पद की यह रेस अब थम गई है. इस रेस में कई नाम चल रहे थे. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे का चल रहा था. वो पहले भी राजस्थान की कमान संभाल चुकी हैं.

इसके अलावा राजस्थान में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय बन गए बाबा बालकनाथ के नाम पर भी चर्चा थी. वहीं गजेंद्र शेखावत, सीपी जोशी, दीया कुमारी और राजवर्धन राठौड़ जैसे नाम भी रेस में थे. 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक हुई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *