रायपुर वॉच

13 दिसंबर को सीएम की शपथ लेंगे विष्णु देव साय यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग प्लान तैयार

Share this

13 दिसंबर को सीएम की शपथ लेंगे विष्णु देव साय, यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग प्लान तैयार

रायपुर। 13 दिसम्बर 2023 को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सांइस कालेज मैदान रायपुर में प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु भारत के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री मण्डल के सदस्य गण, अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री गण तथा राज्य के अनेक जिलों से विशिष्ठ व्यक्तियों के साथ ही साथ भारी संख्या में आमजन उपस्थित होंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है।

MIP PARKING (मंच पर आसीन होने वाले व्यक्ति):- कार्यक्रम मंच पर आसीन होने वाले अति0 विशिष्ठ व्यक्ति जिन्हे MIP पार्किंग पास जारी हुआ है वे रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल के बगल MIP पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

FAMILY PARKING ( मंत्री व विधायकों के परिजन):- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले मंत्रीगण व विधायकों के परिजनों के वाहन रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर डी0डी0यू0 ऑडिटोरियम में FAMILY PARKING में अपना वाहन पार्क करेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *