दुर्ग

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज एवं सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान उपनयन संस्कार हुआ संपन्न |

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज एवं सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान उपनयन संस्कार हुआ संपन्न |

दुर्ग | छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज एवं छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सामूहिक तत्वाधान में 24 बंदूकों का उपनयन संस्कार लूचकीपारा सामूहिक भवन में संपन्न हुआ |

दुर्ग शहर के विभिन्न जगहों से लगभग 400 लोगों ने उपस्थिति दी एवं मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग विधायक अरुण वोरा उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख लोकायुक्त छत्तीसगढ़ शासन डीपी शर्मा थे |

विधायक अरुण वोरा ने सभी बच्चों को ब्राह्मण बनने की बधाई दी और हमेशा वेद पाठ करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी | ब्राह्मण समाज के प्रणेता प्रहलाद तिवारी ने समाज को सशक्त रहकर सदैव ऐसे कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया | अध्यक्ष कमल नारायण तिवारी एवं महिला अध्यक्ष सुमन पांडे तूलिका तिवारी ने चारों वेद एवं अपने संस्कारों में रहकर समाज को गौरवान्वित करने का आशीर्वाद दिया | इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय किरण शर्मा ने सभी के कार्यों की सराहना की और कहा कि संगठन शक्ति ही हमें मजबूती देकर हमारे कार्य को सफल बनाती है |

इस अवसर पर संगठन सचिव शैल किरण शुक्ला आरती शुक्ला मंजू पांडे गीतांजलि तिवारी दुर्गेश नंदिनी दुबे एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज से सविता शर्मा इंदु दुबे कल्पना जोशी संगीता उपाध्याय व अन्य सभी विप्र जन उपस्थित रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *