प्रांतीय वॉच

CRIME NEWS : खाने को लेकर विवाद : पत्नी ने नहीं बनाई सब्जी तो कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Share this

सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ इस बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया, क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी अपनी पत्नी से बोलकर बाहर गया था कि सब्जी बना देना। जब वो घर लौटा, तो उसे सब्जी बनी हुई नहीं मिली, इस पर गुस्से से आग बबूला होकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार निवासी अमृत एक्का ने 28 फरवरी की सुबह पत्नी अलीशा एक्का को सब्जी बनाने के लिए कहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया, तो पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बरामदे में ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल पूरी रात बरामदे में ही पड़े रहने के कारण महिला की मौत हो गई।

वहीं आरोपी अपनी पत्नी को बरामदे में ही छोड़कर घर से फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन 1 मार्च को उसने मामले की जानकारी अपनी चचेरी बहन के घर जाकर दी। कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *