प्रांतीय वॉच

CG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री ने 6 मुक्तांजलि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लोगों मिलेंगी नि:शुल्क सुविधा

Share this

अंबिकापुर। CG NEWS : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिली 6 मुक्तांजलि वाहन। स्वास्थ्य मंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मुक्तांजलि शव वाहन की कमी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मृतक के शव को घर तक ले जाने परिजनों को घंटों मुक्तांजलि वाहन का इंतजार करना पड़ता था। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया है।

जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव की पहल पर लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए अस्पताल को 6 मुक्तांजलि शव वाहन उपलब्ध कराया गया है। जो मृतक के शव को घर तक नि:शुल्क पहुंचाने का काम करेंगे। वहीं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमनेश मूर्ति ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की पहल पर अस्पताल को छह मुक्तांजलि वाहन प्राप्त हो सका है। जो लोगों की मदद के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *