रायपुर वॉच

प्रदेश को मिला 32वां जिला, सीएम भूपेश ने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले का किया उद्घाटन

Share this

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राज्य के 32वें जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में कई विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं। जिले के पहले कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कार्यभार संभाला।

इसके पहले सीएम भूपेश बघेल का मनेंद्रगढ़वासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। जिले के लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा की। नवगठित जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपार प्यार और स्नेह जताते हुए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलकर उनका अभिनंदन किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *