देश दुनिया वॉच

19 वर्षीय महिला ने जुड़वा बच्चे को दिया जन्म…लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग

Share this

यूरोपीय देश पुर्तगाल से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। चिकित्सी विज्ञान में इस तरह की घटनाएं दुर्लभ मानी जाती है।

दरअसल जन्म के करीब आठ महीने बाद पिता ने बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया। जब रिपोर्ट आई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। डीएनए जांच में पता चला कि वह व्यक्ति सिर्फ एक ही बच्चे का पिता है। जबकि दूसरे बच्चे का पिता कोई और है। हालांकि दोनों बच्चे देखने में एक जैसे ही हैं। साइंस की भाषा में इसे हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन की स्थिति कहते हैं। पूरी दुनिया में इस तरह का यह 20वां ज्ञात मामला है।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन का मामला है, जो एक दुर्लथ स्थिति है। इसमें जन्म होने वाले दोनों जुड़वां बच्चों में अलग-अलग पिता का डीएनए पाया जाता है। असामान्य गर्भावस्था के तरीके का अध्ययन करने वाले डॉ. टुलियो जॉर्ज फ्रेंको ने बताया कि ऐसी स्थिति तब बनती है जब मां के शरीर में मौजूद अंडे दो अलग-अलग पुरुषों के जरिए फर्टिलाइज हो जाते हैं।

महिला ने भी यह बात स्वीकार की है कि उसने दो अलग-अलग पुरुष के साथ संबंध बनाए थे। यानी वह दो अलग-अलग पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में थी। खबरों के मुताबिक यह घटना गोइया राज्य के छोटे शहर माइनिरोस से है। इन बच्चों की मां ने खुलासा किया कि उस दिन मैंने दो पुरुषों के साथ कुछ घंटों के अंतराल पर सेक्स किया था। ऐसे में मैंने दूसरे व्यक्ति को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया। संयोग से उसका टेस्ट दूसरे बच्चे से एकदम सटीक मैच हो गया। उस लड़की ने कहा कि मैं परिणामों से हैरान थी। मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है जबकि दोनों बच्चे देखने में बहुत समान हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *