प्रांतीय वॉच

CG में फंदे से लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, एक दिन पहले ही दोनों घर से निकले थे

Share this

बालोद: जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बोइरडीही गांव में एक युवक-युवती की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती हुई मिली है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, सहगांव के बीच जंगल में दोनों की लाश मिली है। एक दिन पहले ही दोनों घर से निकले थे, लेकिन दोनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

डौंडी लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक ग्राम बोइरडीही का बताया जा रहा है, जिसका नाम राजेश कुमार निसाद पिता खोरबाहरा राम उम्र 20 वर्ष। वहीं मृतिका नाबालिग है, जो पास के ही गांव की बताई जा रही है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिसके आप डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *