प्रांतीय वॉच

CG के इस जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट: कलेक्टर ने स्कूल बंद करने का दिया आदेश

Share this

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कल से भारी बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर हैं। सड़कें भी जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने जगदलपुर में आज और आने वाले कल के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है।

लगातार मूसलाधार बारिश को देखते जगदलपुर के कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के आदेशानुसार व्हाट्सएप में सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया, लगातार हो रही बारिश को देखते एहतियात के तौर पर आज स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है, ताकि बच्चों को कोई नुकसान हो।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *