कोरबा: साथियों के साथ मिलकर लड़के ने एक युवक को बीच रास्ते में चाकू मार दिया। उसका कहना था कि तू मेरी बहन को बाइक से घुमाता है। मैं आज तुझे छोडूंगा नहीं। यह पूरा मामला कोरबा के माणिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मुड़ापार क्षेत्र का रहने वाला विशाल गुरुवार शाम को बाजार के लिए निकला था। इसके बाद वह बाजार करके लौट रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। उसमें से एक लड़के ने उसे कहा कि ‘तू मेरी बहर को बाइक में घुमाता है। चल मैं आज तुझे बताता हूं और फिर उसने युवक पर ब्लेड से हमला किया।’ इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा भी।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित विशाल ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़ित युवक का कहना है कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहे हैं। मैं किसी लड़की को बाइक में नहीं घुमाता हूं। पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन आरोपियों को थाने भी बुलाया था। मगर बिना कार्रवाई के ही उसे उन्हें छोड़ दिया गया है। आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।