रायपुर वॉच

राजधानी में दो दिवसीय AIPC राष्ट्रीय सम्मलेन, पूर्व RBI गवर्नर समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

० सम्मलेन में शशि थरूर ने की छत्तीसगढ़ मॉडल की सराहना
० सीएम बघेल ने किया केंद्र सरकार पर प्रहार, बोले- देश की सम्पत्तियाँ बिक रही है

रायपुर। आज से राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का 5वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। ये सम्मलेन रायपुर में दो दिनों तक चलेगा। सम्मलेन के पहले दिन आज RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन समेत कांग्रेस सांसद शशि थरूर, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,पीसीसी चीफ मोहन मरकाम शामिल हुए।

कांग्रेस का विकास देखना हो तो छत्तीसगढ़ आइये – शशि थरूर

अपने सम्बोधन की शुरुआत में कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री जी ने हमें स्वागत का असली अर्थ दिखाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ़ करते हुए कहा कि जब लोग पूछते हैं कि कांग्रेस केंद्र में आई तो कैसे विकास करेंगे हम गर्व से कहते हैं कि आइए छत्तीसगढ़ को देखिये कैसे विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ एक उदाहरण है। आप कांग्रेस को एक बार मौका दीजिए। हम पुरे भारत में इसी तरह का काम करना चाहेंगे। देश में भी लोग वैसे ही सुखी और खुश होंगे जैसे छत्तीसगढ़ में हैं।

‘आज कोई नहीं बता सकता गुजरात मॉडल है क्या’- भूपेश बघेल

AIPC के सम्मलेन में मुख्यमंत्री ने अपने अभिभाषण में गुजरात मॉडल पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले लोकसभा चुनाव के पहले गुजरात मॉडल की पुरे देश में चर्चा रही। बड़े ज़ोर शोर से गुजरात मॉडल की बात गयी। आज लोग उसकी चर्चा भी नहीं करते। आज कोई बता नहीं सकता कि गुजरात मॉडल क्या है ? गुजरात मॉडल का देश में क्या प्रभाव पड़ा और उसका लाभ क्या हुआ।

देश की सारी सम्पत्तियाँ एक एक कर बिक रही है

मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा सरकारी सम्पत्तियों के विक्रय को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि 47 से लेकर 2014 तक विभिन्न सरकारों, राज्य सरकारों, व्यापारियों, श्रमिकों और अन्य प्रोफेशनल्स द्वारा जितनी भी सम्पत्तियाँ अर्जित की गयी थी। उसे बेचा जा रहा है। देश की साड़ी सम्पत्तियाँ एक एक क्र बिक रही है। उसके कारन देश में गरीबी, बेरोज़गारी, कुपोषण में लगातार वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *