देश दुनिया वॉच

Sawan 2022 : आज से सावन शुरू, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सबकुछ

भगवान शिव की आराधना का पावन महीना सावन 14 जुलाई 2022 (Sawan 2022 Start) से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त 2022 (Sawan 2022 End) तक रहेगा। सावन की शुरुआत दो शुभ योग में हो रही है। सावन( sawan) के पहले दिन ही विष्कुंभ और प्रीति योग (Sawan 2022 shubh yoga) का संयोग बन रहा है।

सावन( sawan) 14 जुलाई ( july)2022 से शुरू

ब्रह्म मुहूर्त- 04:11 AM से 04:52 AM तक

अभिजित मुहूर्त- 11:59 AM से 12:54 PM तक

अमृत काल मुहूर्त- 02:45 PM से 03:40 PM तक

जानें पूजा विधि ( worship)

सावन के पहले दिन सूर्योदय से पहले स्नानादि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें। सफेद रंग शिव जी( shivji) को प्रिय है, ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

पूजा स्थान पर साफ सफाई कर भगवान शिव( God shiv) का जलाभिषेक करें।जलाभिषेक के लिए जल में कच्चा दूध और थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग( shivling) पर अर्पित करें।

शिव की प्रिय वस्तु पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, शक्कर, घी, दही, शहद, सफेद चंदन, कपूर, अक्षत, पंचामृत, शमी पत्र आदि शिवलिंग पर अर्पित करें।

जरूरी तारीखे ( important dates) 

पहला सावन सोमवार- 18 जुलाई 2022

दूसरा सावन सोमवार- 25 जुलाई 2022

तीसरा सावन सोमवार- 1 अगस्त 2022

चौथा सावन सोमवार- 8 अगस्त 2022

इस मंत्र( mantra) का करें जाप 

शिव चालीसा का पाठ, ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें और फिर शिव जी की आरती करें और अंत में प्रसाद वितरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *