रायपुर वॉच

Crime News : आंचल हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाई मृतिका की मां और भाई को आजीवन कारावास की सजा

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)की बहुचर्चित मॉडल आंचल यादव (Model Aanchal Yadav)हत्याकांड मामले में कोर्ट ने मृतिका की मां और भाई को सुनाई सजा, भाई को आजीवन कारावास तो वही उनकी मां को तीन वर्ष शसर्म कारावास की सजा सुना पांच-पांच सौ की अर्थदंड से किया दण्डी। मृतिका मॉडल द्वारा अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप (facebook whatsapp)में डालने को लेकर अपने भाई के बीच वादविवाद के बाद हुई थी हत्या, गंगरेल नहर (gangarel nahar)में मृतिका का शव रस्सी से बंध हुआ 26 मार्च 2019 को मिला था।

मृतिका आंचल यादव धमतरी की रहने वाली थी जो रायपुर में 5 वर्षों से एक किराए के मकान में रहकर मॉडलिंग किया करती थी। 26 मार्च 2019 को मॉडल की लाश बालोद जिला के गुरुर थाना अंतर्गत खैरीडीही से होकर जाने वाली गंगरेल नहर में हाथ-पांव व गला रस्सी से बंधे हुए हालात में तैरते मिली थी। पुलिस मौके पर पहुँच अज्ञात शव मान पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव की शिनाख्त में जुटी थी, तभी शाम होते तो पता चलता है कि यह शव रायपुर के चर्चित मॉडल आंचल यादव का है जो ब्लैक मेलिंग के मामले गिरफ्तार हो चुकी है। शव मिलने के कुछ दिन पूर्व भी मृतिका धमतरी एक पेशी में आई हुई थी, जो शाम को अपने घर मम्मी और भाई के पास घर गई हुई थी, इस दौरान शॉर्ट कपड़े पहनावे और अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने पर आपत्ति जताते हुए उनके भाई सिद्धार्थ यादव ने वाद विवाद किया। जिसके आवेश में आकर मृतिका मॉडल ने अपने पर्स में रखे चाकू को निकाल अपने भाई को डराने लगी जिन्हें छीनकर आरोपी भाई ने अपनी बहन के पेट पर वार कर गला दबा मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर मृतिका के हाथ-पैर और गले को रस्सी से बांध अपनी बहन कि कार की डिग्गी में शव लेजाकर बालोदगहन नहर की बहते पानी मे फेक दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *