प्रांतीय वॉच

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल कुसमी में किया पौधारोपण

Share this

 

अफताब आलम

बलरामपुर/ भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के द्वारा विश्व पर पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया भारतीय जनता पार्टी के संगठन के महामंत्री आदरणीय पवन साय जी के अल्प प्रवास के दौरान उनका सानिध्य मंडल के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ मंडल अध्यक्ष के आग्रह पर प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय पवन साय जी के द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फलदार पौधे का रोपण भी किया गया साथ ही साथ आदरणीय संगठन मंत्री जी के द्वारा पौधों की देखरेख की बात भी कही सिर्फ पौधे लगाने से हम अपने दायित्व से मुक्त नहीं होते हैं लगाए गए पौधे की देखरेख करना भी हमारी जवाबदारी है विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर माननीय संगठन मंत्री जी के द्वारा के कर कमलों से पौधे रोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिले का अध्यक्ष भरत सेन सिंह जी मंडल के अध्यक्ष आदरणीय संजय जयसवाल जी किसान मोर्चा के जिले के महामंत्री आनंद जयसवाल जी पार्षद सोमनाथ भगत जी रोशन एक्का जी किसान मोर्चा मंडल महामंत्री पारस पाल जी किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी सतीश बुनकर जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *