स्पोर्ट्स

Big News : महेन्द्र सिंह धोनी पर FIR, सीजेएम कोर्ट में 28 जून को अगली सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Share this

बेगूसराय : FIR on Mahendra Singh Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत आठ लोगों पर बिहार के बेगूसराय सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला उत्पाद के लिए सीएनएफ देने और फिर वापस कर 30 लाख का चेक बाउंस होने का मामला है। बताया जा रहा कि धोनी उस उत्पाद का प्रचार करते हैं और कंपनी के चेयरमैन भी है।

FIR on Mahendra Singh Dhoni : मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी न्यू उपज वर्धक इंडिया लिमिटेड ने 30 लाख से रुपये से ज्यादा की रकम में एक उत्पाद का करार डीएस इंटरप्राइजेज के साथ किया। इसके बाद उत्पाद की डिलीवरी भी की गई। आरोप है कि उत्पाद की बिक्री के क्रम में कंपनी ने उन्हें सहयोग नहीं किया। इससे भारी मात्रा में उर्वरक बच गया।

FIR on Mahendra Singh Dhoni : हालांकि, कंपनी ने बचा हुआ उर्वरक वापस ले लिया और इसके एवज में 30 लाख का चेक भी उनकी एजेंसी के नाम दे दिया गया, लेकिन जब बैंक में चेक जमा किया, तो वह बाउंस कर गया। तब इसकी सूचना लीगल नोटिस के द्वारा कंपनी को दी गई। अब तक इसका निराकरण नहीं हो पाया है और न ही कंपनी ने कोई वाजिब जवाब दिया है।

FIR on Mahendra Singh Dhoni : इसके बाद कंपनी के सीईओ राजेश आर्य सहित कंपनी के सात अन्य पदाधिकारियों पर मामला दर्ज करवाया गया। चूंकि, इस उत्पाद का भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विज्ञापन किया था, इसलिए उनका नाम भी शिकायत में दर्ज था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *