दुर्ग

कल भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का पदभार ग्रहण समारोह

Share this

दुर्ग।प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा 31 मई 2022, दिन मंगलवार की दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में पदभार ग्रहण करेंगे। इस पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सुश्री डॉ. सरोज पाण्डेय- सांसद राज्यसभा, विजय बघेल- सांसद लोकसभा, किरण देव- प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी,श्रीमती उषा टावरी- प्रदेश मंत्री, पुरंदर मिश्रा- जिला प्रभारी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। पदभार ग्रहण के पश्चात सायं 5 बजे प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें जिला भाजपा पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री तथा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सम्मिलित रहेंगे।

 

 

.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *