देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस ( congress)की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। पंडित नेहरू की समाधि पर सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि 27 मई के ही दिन साल 1964 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री( prime minister) जवाहरलाल नेहरू का हृदयाघात से निधन हो गया था।4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश( uttar pradesh) के इलाहाबाद में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी( congress party) के सदस्य थे। पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था। महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए।
पुण्यतिथिः जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
