पंडरिया – शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में कक्षा 9वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि कक्षा 9वीं में 89 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत् थे। जिसमें से 65 छात्र-छात्राएँ उत्तीर्ण और 24 छात्र-छात्राएँ पूरक आए। इस प्रकार संस्था का परीक्षा परिणाम 74% रहा। कक्षा में प्रथम स्थान प्रतिमा धुर्वे 76%, द्वितीय स्थान सपना काठले 71% एवं तृतीय स्थान निशा पटेल 70%रहा। सभी सफलता प्राप्त किए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। व्याख्याता ज्योति ध्रुव ने अपने वक्तव्य में कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। जो छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं उनको निराश होने की जरुरत नहीं है। आप परिश्रम कीजिए सफलता जरूर मिलेगी। व्याख्याता योगेश गुरूदिवान ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य संतोष साहू,शिक्षिका शकुन पाटले,ज्योति ध्रुव,शिक्षक योगेश गुरूदीवान एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।