रायपुर वॉच

Big News: छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,4 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, 9 आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे  

रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े अवैध गांजा की खेप को पकड़ा है। पुलिस टीम ने तीन अलग अलग कार्रवाही में 22.40 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त किये गए गांजे की अनुमानित कीमत 4.67 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजे की तस्करी में शामिल 9 आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही, ट्रक, कार और एक टाटा सूमो जब्त किया है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर की ओर से आ रहे 12 चक्का ट्रक OD 19 K 2300 को कारीआम आरटीओ बैरियर के पास रोका। राउरकेला का फिरोज खान ट्रक चला रहा था। ट्रक में गिरीश यादव भी था। आरोपियों ने बताया कि ट्रक में सीमेंट डस्ट लोड है। जब डस्ट को हटाया गया, तब अलग-अलग बोरियों में गांजा मिला। वजन कराने पर 20 क्विंटल 30 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 4.16 करोड़ आंकी गई है।

 

वही पेंड्रा पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के भाद निवासी दौलत केंवट को होंडा कार CG 10 BE 0258 में पकड़ा। उसके पास से दो क्विंटल गांजा मिला, जिसकी कीमत 40 लाख आंकी गई है।

 

साथ ही तीसरी कार्रवाही में मरवाही पुलिस ने टाटा सूमो CG 10 AG 7450 से 10 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 4.50 लाख है। टाटा सूमो में 6 लोगों को पकड़ा है। ये सभी जांजगीर चांपा के मुलमुला थाने के कोनारगढ़ के रामकुमार पटेल (50 साल), शंकर चौहान (23 साल), मुलमुला के लखन कश्यप (21 साल), शिव कैलाश साहू (23 साल), विशाल गोयल (23 साल) और बबलू साहू (21 साल) को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *