प्रांतीय वॉच

पीएम मोदी की मन की बात से मिलता है सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन : विकास दीवान

 

नवागढ़ विधानसभा के शक्तिकेद्र व बूथों में सुना गया प्रसारण

संजय महिलांग/ नवागढ़। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात करते हुये स्वच्छता अभियान पर फोकस किया। मन की बात सुनने नवागढ़ विधानसभा के लगभग सभी पोलिंग बूथों में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। खास बात ये कि इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के बूथों में ग्रामीणों व शहरी इलाके के पोलिंग बूथों में शहरवासियों की मौजूदगी रही।

नवागढ़ शक्तिकेन्द्र के बूथ क्रमांक 150 में मन की बात सुनने के बाद भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर ‘‘मन की बात‘‘ देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है। इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है। रविवार को सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम को बेमेतरा जिला के सभी मंडल के सभी बूथ में सुनने पहले ही निर्देश जारी किया गया था। जिला भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निर्देशों का प्रभावी असर भी देखने को मिला। जिले के सभी पोलिंग बूथों में पीएम के मन की बात सुन

नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू ने कहा कि पीएम मोदी ने आज स्वच्छता अभियान को लेकर एक बार जोर दिया है व अपने संकल्प को दोहराया है। स्वच्छता को लेकर देश जे विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे अभियान की सराहना भी की है। उनके आह्वान पर आज सभी बूथों में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने संकल्प पारित किया गया है। इस दैरान शक्तिकेन्द्र संयोजक राजेंद्र मिश्रा, सह संयोजक धनीराम निर्मलकर,बूथ अध्यक्ष राजा खान, सचिव मुकेश सिन्हा, पालक भागवत ठाकुर, बीएलओ राजू सिन्हा, युवा प्रमुख हेमा यादव, महिला प्रमुख रामेश्वरी अवतार यादव, सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, श्रीकांत ठाकुर, प्रवीण दत्त दुबे, किशुन मिश्रा,महेश मिश्रा, दारा मिश्रा, मनभर मिश्रा, रामावतार मिश्रा, विनोद मिश्रा, दिनेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, सुनील मिश्रा, सोनू मिश्रा, युवराज यादव, ईश्वर कुम्भकार, जितेन्द्र सिन्हा सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधानसभा के शक्तिकेन्द्रों में भी जूटे कार्यकर्ता

नवागढ़ विधानसभा अंर्तगत तीनो मण्डल के लगभग सभी शक्तिकेद्रों मे भाजपाइयों ने मन की बात का प्रसारण सुना।
नवागढ़ मण्डल में देवादास चतुर्वेदी, मधु रॉय, गिरेन्द्र महिलांग, डॉ जगजीवन खरे, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, युवराज ठाकुर, दुर्जन साहू, रामकिशुन साहू, रितेश मिश्रा, रामसागर साहू, मोहन चेलक, निमिराज सोनवानी, वीरेश सिंह, रोहित साहू, मनीराम साहू, उमेश ध्रुव, महेश टण्डन,मनमोहन बघेल, फूलचंद साहू, ओमकार साहू, ओम राजपूत ने अपने- अपने शक्तिकेद्रों मे मन की बात सुनी। इसी तरह मारो मण्डल में नरेंद्र शर्मा, बबलु राजपूत, हरिकिशन कुर्रे, सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी, प्रेमु वर्मा, अभिषेक राजपूत, युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत, डैनी ठाकुर, अमिता बघेल, संतोष चौबे, आलोक तिवारी, रामकुमार देशलहरा, बालशंकर वर्मा, कृष्णा ठाकुर, लक्ष्मी वर्मा, त्रिलोक साहू, महावीर साहू, प्रदीप शुक्ला, शिव वैष्णव, गुरमुख भार्गव, विजय डहरिया, वीरेन्द्र घृतलहरे में भी मन की बात सुनी। वहीं खण्डसरा मण्डल में फिरतुराम साहू, दयावंत धर बांधे, होरिलाल सिन्हा, दीपक तिवारी, छन्नू गुप्ता, कृपाशंकर त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, अर्पित गुप्ता, कुंजबिहारी ठाकुर, अश्वनी साहू, गजेन्द्र साहू, सती सिन्हा, कपिक बंजारे, कृष्णा वैष्णव, राजाराम चंद्राकर, गुड्डा खान, नागेश वैष्णव, महेंद्र जायसवाल आदि ने सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *