संजय महिलांग/ बेमेतरा : ब्रह्म देव नवधा सत्संग नवयुवक समिति कुर्मी पारा बेमेतरा द्वारा समस्त नगरवासी के सहयोग से किसान भवन प्रांगण में त्रि-दिवसीय राम कथा महोत्सव एवं सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 जनवरी तक रखा गया था जिसमें कुल 34 मानस मानस मंडली ने हिस्सा लिया।
मानस गान प्रतियोगिता में प्रथम नव दुर्गा मानस समिति आमगांव बांधाबाजार जिला राजनांदगांव श्री रामचरित मानस परिवार चारामा कांकेर, पंचम भूमिजा महिला मानस मंडली गुढ़ियारी रायपुर, षष्टम चंचल ज्योति बालिका मानस परिवार छुही धमतरी, सप्तम श्री गुरुदेव नवयुवक रामायण मंडल नागपुर महाराष्ट्र , विशेष पुरस्कार में श्रेष्ठ व्याख्या राम रसिक मानस परिवार अछोली डोंगरगढ़, श्रेष्ठ गायन प्रभु आराधना मानस परिवार छिन्दौली महासमुंद ,श्रेष्ठ तबला जय बजरंग मानस परिवार डांडेसरा, श्रेष्ठ अनुशासन जय दुर्गा मानस मंडली किरीतपुर को स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा 400 किलोमीटर दूर बस्तर अंचल से पहुंचे मुरिया जंगलिहा मानस मंडली परसोदा एवं जय गुरुदेव संकीर्तन मंडली हरदी छुरा जिला गरियाबंद द्वारा विशेष प्रस्तुति दिया गया जिसको देख सुनकर श्रोता समाज मंत्रमुग्ध होकर ताली बजाते रह गए। कार्यक्रम के संचालक एवं उद्घोषक अनिल रजक ने किया । व्याख्या पक्ष के निर्णायक रीझन सिंह गुरुजी बिलाई वाले एवं संगीत पक्ष के भगवान सिंह राजपूत ने किया। उक्त आयोजन 26 वर्षों से अनवरत आयोजन होते आ रहे हैं। श्रेष्ठ श्रोता में सुखीराम साहू, जगमोहन बर्मन ,फेरू साहू, गोविंद वर्मा, मनोज रजक, युवराज साहू, शैलेश वर्मा, मीना वर्मा, सावन मानिकपुरी, बसंती साहू, अनीता ठाकुर,एवं राधा राव को नगद पुरस्कार एवं श्रीफल देकर नगरपालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू के द्वारा सम्मानित किया गया। आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में अनेक बालिकाओं को नगद पुरस्कार अजय शर्मा के द्वारा दिया गया ।मानस मंडली संयोजक छगन लाल साहू भिलौरी वाले एवं अनिल रजक द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के धनेश वर्मा, रमेश साहू,हरदेव साहू,रवेंद्र वर्मा, जितेंद्र राजपूत ,अनिल रजक,कमल साहू, नोहर मानिकपुरी, बसंत साहू, यगेश्वर साहू, ओंकार साहू, प्रियंक वर्मा, कोमल यादव ,धरमू वर्मा, उमाशंकर साहू,इंदरमन वर्मा,अशोक वर्मा,मेहतरू मंडल,खेदू सेन,धनेश वर्मा, मेघू वर्मा,राधे साहू,बसंत मानिकपुरी,तुलसी रजक , धनंजय रजक ,यानेश साहू, लुक सिंह वर्मा, मनोज रजक,लक्की साहू, बीज्जू साहू, रूद्र गबेल,सागर वर्मा, पप्पू वर्मा,अमर वर्मा,फेरू साहू,राजेश्वरी पाण्डेय,पद्मा मिन्ढे,मधु पटवा, दिलेश्वरी वर्मा, अश्वनी वर्मा,जमुना रजक,जानकी साहू, सुनीता रजक, चांदनी वर्मा, रूपा रजक, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मंगत साहू, संरक्षक अजय शर्मा, सहित त्रिवेणी संगम मानस मंडली बेमेतरा, ओम साईं महिला मानस मंडली कचहरी पारा एवं जय मां वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह का विशेष योगदान रहा।उक्त जानकारी आयोजन समिति के संचालक अनिल रजक ने दी।
मानस गान प्रतियोगिता में आमगांव बांधाबाजार की मंडली रही प्रथम
