देश दुनिया वॉच

Horoscope Today 25 December 2021: इन 5 राशियों को हो सकती है हानि, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Share this

राशिफल – 

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। कोई घटना या समाचार ऐसा हो सकता है जो आपके हित मंे न हो। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण चिंतित रहेंगे। अग्नि या वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रह्वहें। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कर्क: उदर विकार या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। भाई-बहनों के लिए चिंतित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। कोई ऐसी घटना होगी जिससे आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कायरें मंे रुचि बढ़ेगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पारिवारिक सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लें।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

 

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों मंे प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाए, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता या संबंधित अधिकारी से मतभेद हो सकते हंै। कुछ पारिवारिक समस्या से भी ग्रसित हो सकते हैं। संयम से काम लें।

मीन: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों मंे प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *