प्रांतीय वॉच

पूर्व मुख्यमंत्री के भांजे के खिलाफ FIR दर्ज, मतदान केंद्र में की थी तोड़फोड़

Share this

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में निकाय चुनाव के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में पूर्व CM रमन सिंह के भांजे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन सभी के ऊपर मतदान केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप है। रिटर्निंग ऑफिसर की लिखित शिकायत के बाद इस मामले में 2 अलग-अलग FIR शुक्रवार को खैरागढ़ थाने में दर्ज की गई है। इसमें एक FIR पुलिस की ओर से है।

दरअसल, खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी। 20 वार्डों वाली इस पालिका में 10 पर भाजपा को जीत मिली, जबकि 9 कांग्रेस के खाते में गईं। वहीं, वार्ड-4 में टाई हो गया। दोनों ही प्रत्याशियों को 387 वोट मिले। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ। उनकी मांग पर दोबारा गिनती हुई तो भाजपा उम्मीदवार कैलाश नागरे का एक वोट निरस्त हो गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित टांडिया को विजयी घोषित कर दिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *