प्रांतीय वॉच

ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी पुडुचेरी द्वारा विश्वेश्वर सिंह को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी पुडुचेरी द्वारा विश्वेश्वर सिंह को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि ग्लोबल ज्ञयूनिवर्सिटी ने भारत वर्ष में इसके लिए सर्वे उपरांत शॉर्टलिस्ट करने के बाद विश्वेश्वर सिंह जी को उनके समाज कार्य एवं योग पर उल्लेखनीय योगदान देने पर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस ने इसके लिए विश्वेश्वर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री सिंह को पुडुचेरी के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश का भी गौरव एवं मान बढ़ा है। इसके लिए विश्वेश्वर सिंह का बहुत-बहुत आभार। श्री बैस ने आगे बताया कि विश्वेश्वर सिंह जी मस्तूरी के समीप ग्राम किरारी के मूल निवासी है एवं फिलहाल वे कोरबा में जीविकोपार्जन हेतु अस्थाई रूप से निवास कर रहे हैं । इन्होंने विगत कई वर्षों से योग एवं समाज सेवा के कार्यों में समर्पण भाव से निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। अपने ग्राम कौड़िया में भी सार्वजनिक मंदिर के निर्माण सहित एनेक्स समाज सेवा के कार्यों में भी काफी आर्थिक व अन्य सहयोग प्रदान किया है। इसके अलावा समाज के अन्य क्षेत्रों में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अभी वर्तमान में विश्वेश्वर सिंह जी कोरबा जिला के संरक्षक पद पर रहकर भी समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह ,राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह, सूर्यकांत सिंह , छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह , बिलासपुर जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह, कोरबा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, रायगढ़ जिला अध्यक्ष लकी सिंह गहलोत एवं संजय सिंह ठाकुर आदि ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *