प्रांतीय वॉच

नगर में हर्सोल्लास से मनाया गया दीपावली, यादवों ने दिखाया अखाड़ा में करतब

Share this

संजय महिलांग/नवागढ़। नगर में गुरुवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाया । पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। ननगरवासियों ने अपने घरों में रंगोली बनाकर एवं दुकानों व प्रतिष्ठानों के सामने केले का पेड़ एवं गेंदा फूल के अलावा रंग-विरंगे झालरों से दुल्हन की तरफ सजाया था। पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया। दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना की। इस बीच लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरुषों ने खूब पटाखे फोड़े। परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी।

शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का उत्सव पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर प्रधान विकास धर दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष,हेमकांत यादव,मिन्टू बिसेन,पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग एवं पार्षदगण ने शंकर नगर,सुकुल पारा, बावली पारा, दर्री पारा आदि स्थानों के गौरा-गौरी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। शाम होते ही बस स्टैंड स्थित नगर के प्रमुख गौठान में नगर प्रधान विकास दीवान एवं नप अध्यक्ष तिलक घोष ने गोर्वधन का पूजन अर्चन किया। नगर के यादव समाज के राउत नाचा दल ने आकर्षक धुनों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चरवाहों ने श्री दीवान को गोबर का तिलक लगाया। जिसके पश्चात सभी मे नंदी का दर्शन किया।

श्री दीवान ने कहा कि गायों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए गोवर्धन की पूजा की जाती है और उसके प्रतीक के रूप में गायों की पूजा की जाती है। जिस प्रकार नदियों में गंगा को पवित्र माना है उसी प्रकार शास्त्रों में गाय को लक्ष्मी स्वरूपा कहा गया है। गौसेवा से कायिक, मानसिक एवं वाचिक सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं तथा गौसेवा कभी भी निष्फल नहीं जाती।

इस दौरान बंशीधर दीवान,राकेश जायसवाल, हेमकांत यादव, राजेंद्र मिश्रा,विनोद साहू, गोलू सिन्हा,मनीष श्रीवास, टीकम पूरी गोस्वामी, सुरेश निषाद,जुगरु साहू, दुर्गेश शर्मा, तातु यादव, पंचू यादव,अर्जुन यादव, कुलेश्वर सिन्हा,विजय तम्बोली, राजू यादव, जित्ते यादव, हेमा यादव, बुलठू यादव, राजेन्द्र यादव, परसादी यादव, सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *