रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के द्वारा एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग किए जाने के सवाल पर कहा, इस साल भी 1 दिसंबर से धान की खरीदी करेंगे। प्रदेश में अभी धान कटाई शुरू नहीं हुआ है, दीपावली भी नजदीक है। उन्होंने कहा, 1 नवंबर को किसानों को न्याय योजना का तीसरा क़िस्त दे रहे हैं। किसानों को पैसे की कोई कमी नहीं होगी।

दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कहा, दो दिवसीय यूपी और हिमाचल के दौरे पर था। उत्तर प्रदेश में विभिन्न संगठन सामाजिक संगठन से मुलाकात हुई, बहुत से विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आदिवासी महोत्सव को लेकर भाजपा के सवालों पर कहा, छत्तीसगढ़ की राजधानी में आदिवासियों के एकत्रित होने पर भाजपा को तकलीफ हो रही है। भाजपा चाहती है, आदिवासी जंगल में ही रहे। उनकी यह मानसिकता, उनके बयानों से उजागर हो रहा है। आदिवासी महोत्सव कराने में अरबों रुपए खर्च नहीं हो रहा, जिसके लिए कर्ज लेना पड़े। भाजपा का पुराना लेखा-जोखा देखेंगे तो बहुत सी बातें मिलेंगी। आदिवासी हमारे छत्तीसगढ़ की पहचान है। उसको राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।

पीएम को किसानों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं
हिमाचल प्रदेश में अर्की विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इस सुंदर प्रदेश को आधुनिक बनाने का श्रेय पूर्व में छः बार मुख्यमंत्री रहे व अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे स्व. वीरभद्र सिंह को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए जहां प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। केंद्र पर प्रिार करते हुए उन्होंने कहा, आज महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है, परंतु केंद्र की मोदी सरकार इन समस्याओं से आंखें मूंद कर बैठी है। आज राष्टृ की सुरक्षा भी दांव पर लगी है तथा देश का किसान अपने हक के लिए पिछले एक वर्ष से सड़कों पर है। प्रधानमंत्री को किसानों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।

महंगाई पर भाजपा की चुप्पी
उन्होंने कहा, कांग्रेस के समय में गैस केवल मात्र 495 रुपये के आस पास थी तो भाजपा की नेत्रियां गले में गैस सिलेंडर की तस्वीर टांग कर संसद में हल्ला मचाती थीं। आज गैस सिलेंडर एक हजार रुपये से उपर हो गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के समय में महंगाई पर पूरा नियंत्रण था परंतु आज महंगाई के कारण आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे कांग्रेस के उम्मीदवार संजय अवस्थी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *