- वेदी निर्माण स्थल की साफ सफाई करने निर्देश, आयुक्त ने कहा अस्थाई घाट भी बनाए
- छट पर्व के लिए दी जिम्मेदारी
तापस सन्याल/रिसाली : उत्तर भारत के महत्वपूर्ण त्यौहार ‘छट’ के लिए निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। मंगलवार को निरीक्षण करते हुए रूआबांधा स्थित तालाब सफाई की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी है। वहीं निगम क्षेत्र के अन्य तालाब के आस पास की सफाई निगम कर्मचारी करेंगे।
आयुक्त आशीष देवांगन ने ऐसे लोगों से अपील की है कि जो साल में एक बार पूजा करने पक्का वेदी तैयार कर भूल जाते है। पूजा के बाद वेदी का रख रखाव सही नहीं होने से अपमानित होता है। उन्हांेने वेदी निर्माण पक्का की जगह अस्थाई करने कहा है। ताकि पूजा के बाद उसे विसर्जन कर दिया जाए। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान रूआबांधा तालाब, हिंद तालाब रिसाली, शीतला तालाब व्हीआईपी नगर, कल्याणी मंदीर तालाब समेत नेवई डेम के आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सहायक अभियंता आर. के. जैन, उपअभियंता गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग के बृजेन्द्र परिहार व भूपेश सिंह मौजूद थे।
तालाब की गहराई का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पहले तालाब गहरीकरण कब होने और वर्तमान में गहराई की स्थिति का जायजा लिया। हिंद नगर तालाब गहरा होने का खुलासा होते ही आयुक्त ने रेत की बोरी का उपयोग कर घाट बनाने के निर्देश दिए। वही शीतला तालाब किनारे मिट्टी के ढेर को देख उसे व्यवस्थित करने और इसी तालाब में जलीय पौधों को निकालने निर्देश दिए।
कर्मचारियों को दी हिदायत
आयुक्त ने कहा कि छट आस्था का पर्व है। चिन्हित तालाब व नेवई डेम में बड़ी संख्या में लोग डूबते और उगते सूरज को अर्ध देने पहुंचते है। वेदी पूजा होती है। इसलिए साफ सफाई में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।