BREAKING CG NEWS

श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित

Share this

Shyama Shyam Dham Trust honored achievements in journalism, social service, and acts of bravery by children.

रायपुर: श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के साथ समाजसेवा और बाल वीरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

 

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं राधा-कृष्ण मंदिर के प्रमुख सेवादार नंद कुमार कश्यप तथा विधायक ललित चंद्राकर ने सम्मानित पत्रकारों को सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इन पत्रकारों का हुआ सम्मान

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रशांत शर्मा, मंजूषा शर्मा, प्रकाश शर्मा, ब्रजेश चौबे, राम अवतार तिवारी, अरुण मिश्रा (दुर्ग), अनिल गुप्ता (भिलाई), मोहन तिवारी, देवीलाल साहु (दुर्ग), अमृता शर्मा, संदीप पुराणिक, वीरेन्द्र शर्मा एवं हाजी गौस मोहम्मद को सम्मानित किया गया।

समाजसेवी राजेन्द्र निगम सम्मानित

समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजेन्द्र कुमार निगम, अध्यक्ष कुलदीप निगम वृद्धाश्रम एवं संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, रायपुर को सम्मान प्रदान किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

बाल वीरता के लिए ओम उपाध्याय को विशेष सम्मान

समारोह में भिलाई निवासी बहादुर बालक ओम उपाध्याय को विशेष दिव्यांग वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बहादुरी और साहस को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

विधायक को भेंट किया स्मृति चिन्ह

समारोह के समापन अवसर पर श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट की ओर से विधायक ललित चंद्राकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, समाजसेवा एवं बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 

कृष्ण प्रकटोत्सव के धार्मिक आयोजन के साथ आयोजित सम्मान समारोह ने सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक पत्रकारिता को एक मंच प्रदान किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम गरिमामय बना।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *