BREAKING CG NEWS

Gajpalla Waterfall Accident: गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, रेस्क्यु जारी

Share this

Gajpalla Waterfall Accident: Youth from Raipur drowns at Gajpalla Waterfall; rescue operation underway.

Gajpalla Waterfall Accident: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। गजपल्ला वॉटरफॉल में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। युवक के साथियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

वाटरफॉल्स पर नहाने या सेल्फी लेने के शौकीन हो जाए सावधान, वरना जाना पड़ेगा जेल, पुलिस ने जारी की ये चेतावनी…..

खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे युवक

इधर, हादसे के बीच गजपल्ला वॉटरफॉल में पर्यटकों की लापरवाही भी सामने आई है। वॉटरफॉल क्षेत्र में कुछ युवक जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर बेरोकटोक इस तरह के जानलेवा स्टंट किए जा रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

युवक की डूबने से मौत की घटना ने एक बार फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *