प्रांतीय वॉच

लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा सत्र 2021-22 के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन

Share this
  • 2 से 8 अक्टूबर 2021 तक विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की गई

नरेश राखेचा/धमतरी : प्रथम दिवस अर्थात 2 अक्टूबर गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर सर्वप्रथम सेंचुरी गार्डन रामसागर पारा के पास स्थित गांधी प्रतिमा व घड़ी चौक स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया, सेवा सप्ताह के शुभारंभ दिवस पर सर्वप्रथम लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने एक शपथ ली कि वे आज 1 दिन का सत्याग्रह करेंगे कि जिन छोटी-छोटी वजहो से दैनिक आचरण में रोज झूठ बोलना पड़ता है उन छोटी-छोटी वजहॉ को ढूंढ लेंगे और झूठ नहीं बोलेंगे अर्थात बेवजह जो झूठ बोलना पड़ता है उससे बचेंगे अर्थात सत्य के साथ प्रयोग एक्सपिरिमेंट विथ ट्रुथ।

इसके पश्चात जलाराम ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम रुद्री में वृद्ध जनों के बीच फल वितरण किया गया । सेवा सप्ताह के दूसरे दिवस अर्थात 3 अक्टूबर को शासकीय उन्नयन माध्यमिक शाला जोधापुर में पौधरोपण का कार्य किया गया अर्थात दूसरा दिन पर्यावरण संरक्षण के नाम रहा । 4 अक्टूबर अर्थात सेवा सप्ताह का तीसरा दिन आज का दिन पशुओं के नाम रहा आज विश्व पशु दिवस है और आज के दिन लायंस क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय गौशाला धमतरी में जाकर गायों को गुड़ व रोटी खिलाया साथ ही रास्ते में जहां भी कुत्ते मिले उनको बिस्किट खिलाया गया एवं धमतरी के जाने-माने पशु सेवक श्री विकास नंदा उर्फ नंदा गोली का शाल व श्रीफल से सम्मान किया।

5 अक्टूबर अर्थात सेवा सप्ताह का चौथा दिन आज लायंस क्लब द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए घड़ी चौक पर यातायात नियमों के संबंध में पंपलेट का वितरण किया तथा लोगों के बीच इसे वितरित कर यातायात के नियमों के पालन का संदेश उन्हें दिया की जान है तो जहान है कृपया यातायात के नियमों का पालन करिए और अपनी और अपने परिवार को सुरक्षित रखिए ।
5 अक्टूबर को ही शासकीय माध्यमिक शाला के लगभग 60 बच्चों के मध्य कॉपी व पेन का वितरण किया गया तथा उनके साथ जलपान किया गया।

6 अक्टूबर अर्थात सेवा सप्ताह का पाचवा दिन
सेवा सप्ताह का पांचवा दिन स्वर्ग धाम सेवा समिति धमतरी द्वारा पितृ मोक्ष अमावस्या पर तर्पण श्रद्धा अर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत 532 अनजान मृत आत्माओं का सामूहिक पिंडदान का कार्यक्रम रखा गया था इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में स्वर्ग धाम सेवा समिति को योगदान दिया ।

7 अक्टूबर अर्थात सेवा सप्ताह का छठा दिन हंगेर रिलीफ कैम्पैंन के अंतर्गत मानसिक रूप से अशक्त बच्चों का स्कूल सार्थक स्कूल में दिव्यांग बच्चों के बीच क्लब के सदस्यों ने अपना समय व्यतीत किया एवं बच्चों को स्वल्पाहार कराया । 7 अक्टूबर को ही लक्ष्य पैथोलॉजी लैब रत्नाबांधा चौक धमतरी के सहयोग से लायंस क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। 8 अक्टूबर अर्थात सेवा सप्ताह का सातवां दिन पूज्य सिंधी पंचायत धमतरी द्वारा सिंधी धर्मशाला आमापारा में संचालित टीकाकरण शिविर में लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया एवं लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए कैंपेन किया एवं लोगों को कैंप में टीकाकरण शिविर तक लेकर के आए।

उक्त सभी कार्यक्रमो मे लाएँस सदस्यों ने अपनी सभागीता दी मुख्य रूप से अध्यक्ष ला दिलावर रोकड़िया, सचिव सी ए मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष लोकेश चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद लूणावत, अजय कुमार पारेख, मुरली अंदानी, सरिता दोषी, शकुंतला साहू, अनिता बाबर, ज्योति लुनिया उपस्थिति रहे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *