प्रांतीय वॉच

इंडिया की नंबर वन कंपनी में गिने जाने वाली सवाना सीड कंपनी द्वारा ग्राम मरोदा में धान की फसल प्रदर्शन

Share this

महेन्द सिंह/गरियाबंद/नवापारा राजिम : विगत दिनों गरियाबंद के मरोदा ग्राम में इंडिया की नंबर वन सीड कंपनी में गिने जाने वाली सवाना कंपनी ने स्मार्ट धान 7301 एवं अन्य उच्च क्वालिटी के बीज के बारे में उपस्थित किसान समुदाय को पूरी जानकारी दी और किसानों की हर शंका का समाधान किया। छत्तीसगढ़ वॉचब्यूरो चीफ महेंद्र सिंह ठाकुर को कंपनी के एक्सपर्ट प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनकी कंपनी का बीज 30 से 32 कुंटल धान की उपज सामान्य परिस्थिति में देता है उसमें पानी की कम जरूरत होती है और 100 दिन से लेकर 135 दिन के अंदर अलग-अलग वैरायटी के धान की फसल पक कर तैयार हो जाती है इनमें बीमारियों का प्रकोप कम होता है उक्त अवसर पर मरोदा और आसपास के गांव के किसान उपस्थित थे जिनमें यशवंत पुजारी ,वरुण ,तुलाराम ,प्रेम सिंह सेवक राम, कुलेश्वर ,परमेश्वर और अन्य किसान थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *