देश दुनिया वॉच

‘ड्रग मामले में बेटे की गिरफ्तारी पर जैकी चैन ने मांगी थी माफी’, कंगना रनौत ने बिना नाम लिए आर्यन खान मामले में साधा शाहरुख पर निशाना

Share this

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाल ही में ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल आर्यन 14 दिन के लिए जेल में बंद है. आर्यन के वकील लगातार उनकी बेल की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में शाहरुख के पक्ष में ऋतिक रोशन से लेकर पूजा भट्ट तक तमाम सेलेब्स उतरे हैं. लेकिन कंगना रनौत (kangana ranaut) इस मामले में बिना एक्टर का नाम लिए निशाना साधती दिख रही हैं.

जी हां हाल ही में जब ऋतिक ने आर्यन खान का सपोर्ट किया था तो कंगना ने इसका विरोध किया था, अब एक्ट्रेस जैकी चैन (Jackie Chan) का नाम लेते हुए शाहरुख पर निशाना साधने की कोशिश की है. दरअसल एक समय जैकी चैन के बेटे जेसी चैन को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तब जैकी ने पूरी दुनिया से माफी मांगी थी. ऐसे में अब कंगना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इसका उदाहारण देने की कोशिश की है.

कंगना ने शाहरुख पर साधा निशाना?
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कंगना ने एक फोटो शेयर की है जिसमें जैकी चैन और उनके बेटे दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा था, ‘जैकी चैन ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी थी, जब उनके बेटे को 2014 में ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा था ‘मुझे बेटे की हरकत पर शर्म आती है, यह मेरी नाकामी है और मैं उसकी रक्षा के लिए हस्तक्षेप नहीं करूंगा’ और इसके बाद उनके बेटे को 6 महीने की जेल हुई और माफी भी मांगी.एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “#justsaying”. अब कंगना ने इस पोस्ट के जरिए बिना शाहरुख खान का नाम लिए ये बताने की कोशिश की है कि किंग खान को भी आर्यन खान मामले पर माफी मांगनी चाहिए. ऐसे में एक बार फिर से फैंस के बीच छाई रहने वाली कंगना रनौत का ये बयान सुर्खियों में आ गया है.

जैनी ने मांगी थी माफी
जब उस वक्त जैकी को लगा सामने आया चाहिए तो जैकी ने पूरी दुनिया से माफी मांगी थी. एक्टर ने कहा था कि मुझे बहुत शर्म आती है. साथ ही उन्होंने अपने बेटे पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं अपने बेटे की हरकत से बहुत नाराज हूं और मुझे शर्म आती है. एक्टर की उस वक्त काफी तारीफ भी की गई थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *