प्रांतीय वॉच

लखीमपुर खीरी: कांग्रेसियो ने सैकड़ों की संख्या में कलक्ट्रेट का किया घेराव, प्रदर्शनकारियों ने किसानों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो… के नारे लगाए

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा: जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष महेश्वरी बघेल एवं सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश के संयुक्त नेतृत्व में सुकमा क्लेट्रेट का किया गया घेराव। लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के बाद देश के कई संगठनों में भारी आक्रोश है। वहीं सुकमा जिसे तक इसकी तपिश देखी जा रही है।

सुकमा में मंगलवार को राजीव भवन में सभी कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता एकित्रत होकर सैकड़ों की संख्या में कलक्ट्रेट का घेराव कर डिप्टी कलेक्टर रूपेश पटेल को लखीमपुर खीरी घटना को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश की अराजकता एवं अलोकतांत्रिक योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने किसानों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो… के नारे लगाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष युवा नेता कवासी हरीश ने कहा कि किसानों को मंत्री के बेटे ने रौंदा है। कुछ किसान शहीद हुए हैं। यह देश के इतिहास में तानाशाह सरकार का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस सरकार में किसी को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का भी अधिकार नहीं है। किसान विरोधी सरकार को यह स्मरण रहना चाहिए कि तानाशाही सरकार ज्यादा दिन टिक नहीं पायी है।

सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि किसानों ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के आने के कार्यक्रम के बीच वहां घेराव किया था। उसी वक्त तीन गाड़ियां तेज स्पीड में आईं। एक गाड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा समेत कई लोग थे। उन्होंने किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ा दी। इसमें कई किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हम मांग करते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाये।

इस दौरान सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह देव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष माड़वी लक्ष्मन, योग आयोग सदस्य राजेश नारा, छिंदगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पदामी कोसा, सुकमा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, दोरनापाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत राम बघेल, नगरपंचायत दोरनापाल अध्यक्ष बबिता मंडावी, कोंटा नगरपंचायत अध्यक्ष मौसम जया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोयम मंगम्मा, जनपद सदस्य गीता कवासी,जनपद सदस्य विनोद पेद्दी, कौमी एकता के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुखराम यादव, पार्षद रामसुख यादव,शेख गुलाम, प्रताप समरथ, एल्डरमैन नागराज कर्मा,सुनील राठी, मो. हुसैन, हरीबन्धु सेठिया, जेल संदेशक मनोज चौरसिया, दोरनापाल नगरपंचायत उपाध्यक्ष यूथपति यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुनील यादव, सतेंद्र गुप्ता, विशाल साह, अब्दुल्ला राजा खान, अम्बाती देवी, नामीर अली, सुसील सविता,नीलम कश्यप, अजय श्रीवास, रज्जु लाल मिश्रा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *